टीकमगढ़ : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस को चुनावी पार्टी बताते हुए आज कहा कि इसके नेता चुनाव के समय दिखायी देते हैं। वह विदेश घूमने के बाद जब कहीं देश में चुनाव होता है, तो वह राजनीतिक पर्यटन में निकलते हैं। राव ने यह बात आज यहां टीकमगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री राव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल पूर्ण होने पर प्रदेश में चल रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी भी उपस्थित थी।
राव ने कहा कि कांग्रेस केवल कुछ लोगों तक सिमट कर रह गई है। कांग्रेस के मूल में ही वंशवाद है, इसलिए देश और प्रदेश में भी वह इसी बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो अंकों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सतत जनता से संपर्क में रहता है, हम पार्टी के समय समय पर विभिन्न अभियानों के माध्यम से हर घर पहुंचकर जनता से संवाद करते है।
कांग्रेस सिर्फ चुनावी पार्टी
