भरतपुर : मुंबई निवासी एक बुजुर्ग को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिये अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करते हुए आनलाइन 18 लाख 50 हजार रुपये ठग लेने के आरोपी दो साइबर ठगों को भरतपुर के थाना गोपालगढ़ अंतर्गत गांव पीपलखेडा से दस्तयाब कर साईबर पुलिस टीम बांद्रा मुम्बई को सुपुर्द किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगढ पुलिस एवं डीएसटी टीम की इस सयुक्त कार्यवाही में 21 वर्षीय आरिफ पुत्र जाकर मेव निवासी पोखरबास पीपलखेडा एवं 19 वर्षीय रामवीर प्रजापत निवासी कोली मौहल्ला पीपलखेडा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की वारदात मे उपयोग में लिए गये मोबाइल फोन भी जप्त किये गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 8 महीने पहले पुलिस थाना बांद्रा मुम्बई महाराष्ट्र में नेल्सन डिमेलो उम्र 64 वर्ष निवासी प्लाट नं0 104 ए लवाईक हाउस बांद्रा वेस्ट ने एक दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि पूजा शर्मा नामक महिला ने दोस्ती का झांसा देकर वाट्सएप्प पर चैटिंग कर मोबाईल से विडियो कॉल कर उसका न्यूड विडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस विडियो को सोशल मीडिया साईट्स पर डालने की धमकी देकर एवं अपने आप को दिल्ली पुलिस साईबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी (विक्रम राठौड़) बनकर 18 लाख 50 हजार रूपये डलवा लिये।
ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
