नई दिल्ली : प्रमुख लोकेशन के साथ घर खरीदने के तरह-तरह के विकल्पों से प्रॉपर्टी की मांग बढ़ने से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस वर्ष के पहले तीन महीने में आवासीय परियोजनाओं में 189 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रोपटाइगर की बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-मार्च 2023 में कुल मिलाकर 1,47,780 आवसीय इकाइयां लॉन्च की गई। यह किसी तिमाही में सबसे बड़ी लॉन्चिंग का अब तक का सबसे उच्च स्तर है। इसी अवधि में अलग-अलग डेवलपर की ओर से 5209 प्रॉपर्टी लॉन्च की गई, जो तिमाही आधार पर 189 फीसदी की बढ़ोतरी है।
दिल्ली-एनसीआर में जितनी परियोजनाएं शुरू की गई उनमें से बड़ा भाग, जो 50 फीसदी के लगभग है। इस श्रेणी में प्रॉपर्टी एक करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इससे क्षेत्र में प्रीमियम हाउसिंग के विकल्पों की बढ़ती हुई मांग की झलक मिलती है। जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक विकास की गतिविधियां दर्ज की गई, उनमें सेक्टर-63 गुरुग्राम, सेक्टर-92, गुरुग्राम, सेक्टर 1-ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) और सेक्टर-93 गुरुग्राम शामिल है। ये क्षेत्र नई प्रॉपर्टीज के लॉन्च का प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में कुल 3,804 इकाइयों की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मांग तीन बीएचके के घरों की है। इसके बाद उपभोक्ताओं में चार बीएचके की सबसे ज्यादा मांग है, जो कुल मांग का 38 फीसदी है। गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कुल बिक्री के लिहाज से 35 फीसदी इकाइयों की बिक्री हुई है जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 फीसदी प्रॉपर्टी की बिक्री की गई।
प्रोपटाइगर के कारोबार प्रमुख और आरईए इंडिया के समूह सीएफओ विकास वाधवान ने कहा, “गुरुग्राम नई प्रॉपर्टी की लॉन्चिंग में अग्रणी है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में की गई कुल नई सप्लाई में गुरुग्राम का हिस्सा सबसे बड़ा 63 फीसदी है। शहर की प्राइम लोकेशन और आकर्षक ऑफर्स ने गुरुग्राम का प्रापर्टी मार्केट में प्रभुत्व बढ़ाने में योगदान है। वर्ष 2023 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट की उल्लेखनीय बढ़ोतरी से इस क्षेत्र के प्रति घर के खरीददारों और निवेशकों के बढ़ते आकर्षण और दिलचस्पी का पता चलता है। प्रमुख लोकेशन के साथ घर खरीदने के तरह-तरह के विकल्पों ने प्रॉपर्टी की मांग को और बढ़ाने और इस बाजार का विकास करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।”
आवासीय प्रॉपर्टी में उछाल
