गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश के सरहदी गांवों में पहुंचे रावत

चमोली : उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने भारत चीन सीमा के सीमावर्ती गांवों नीती , मलारी , बाम्पा व गमशाली पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की । कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा आप राष्ट्र के सीमा प्रहरी भी हैं। सीमांत गांवों में रहकर जिस तरह गांवों को जीवंत बनाये हुए हैंं । वह सबके लिए प्रेरणा है। मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा सीमा के गांव जीवन्त रहते हैं। और यहां रहने वाले लोग हर समय राष्ट्र की सुरक्षा , सेवा का भाव रखते हैं। यह सम्पूर्ण भारत के लिए आत्मबल देता है ।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सीमा क्षेत्र बाम्पा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो ‘भारत का अंतिम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र’ भी है । यहां स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉ. नवीन श्योरान, फार्मासिस्ट जगदीश रावत और ए एन एम विजाया पटवाल को उनकी समर्पित उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओ के लिए सम्मानित किया।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पुष्कर सिंह राणा और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने कहा समुद्र तल से तकरीबन 7415 फीट ऊपर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती निश्चित तौर पर एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार दूरस्थ से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी एमबीबीएस डॉक्टर की तैनात करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा वाइब्रेंट विलेज सहित सभी गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार अपना दायित्व मानती है। इस सीमा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सीमा क्षेत्र में तैनात फौजियों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *