गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दंपति की कुल्हाडी से हत्या

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज तड़के एक बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौ थाना क्षेत्र के छैंकुरी गांव में रहने वाले हरज्ञान सिंह जाटव (65) और उनकी पत्नी श्रीमती रामश्री (55) कल रात में घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। आज सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने बताया कि दंपती की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। दंपती का बड़ा बेटा गायब है। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *