गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली नोटों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले की बसरेहर पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो लाख 32 हजार रूपये की नकली करेंसी बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बरामद किए गए नक़ली नोटों को दिल्ली से आगरा फिरोजाबाद और इटावा में सप्लाई किया जाना था लेकिन पुलिस को एक सूचना के आधार पर इन सभी को बसरेहर पुलिस कल्लाबाग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। नकली नोटों के तस्करों के पास से एक कार भी बरामद की गई है जिसके जरिए नकली नोटों की आपूर्ति विभिन्न स्थानों पर की जाती रही है।
पुलिस ने नकली नोटों के साथ में माहिर आलम, जीशन, तलहा,राजकिरन और जुबेर को गिरफ्तार किया है। इनमे तीन फिरोजाबाद के वासी है जबकि एक दिल्ली और एक बुलंदशहर का है। नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले गैंग का ग्रुप लीडर राजा उर्फ असलम पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। यह सभी लोग वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए और इन नोटों को आगरा से लखनऊ लेकर जा रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से 100, 200, 500 व 2000 रूपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह लोग विभिन्न शहरों में लोगों को लालच देकर कम पैसे में रुपये देकर धनलाभ अर्जित करते थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20000 का इनाम देने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *