गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तिहरा हत्याकांड: आरोपी को तीन दिन का रिमांड

हिसार : हरियाणा में यहां कृष्णा नगर इलाके में गत 11 जून को तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी राकेश पंडित को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने राकेश को गुरुवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिये गये। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल बरामद करेगी। घटना के बाद राकेश अपनी स्कूटी एक दोस्त के घर खड़ी कर उसकी कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने गाड़ी पर लगे फास्ट टैग से उसकी लोकेशन हासिल की और राजकोट में उसे पकड़ लिया।

राकेश ने कहासुनी के बाद पत्नी और उसके दो भाइयों की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह दोस्त की गाड़ी लेकर गुजरात भाग गया था। मृतकों की पहचान धनाना गांव निवासी मनजीत सिंह, जीतेश कुमार और सुमन के रूप में हुई। राकेश ने कुछ साल पहले भी पत्नी पर गोली चलाई थी लेकिन उस समय परिवार वालों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई ताकि मामला न बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *