शिमला : हिमाचल में मानसून आने से पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में 18 जून तक ‘यलो अलर्ट’ जारी रहेगा जबकि 23 जून के बाद हिमाचल में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में बुधवार रात को मंडी व बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हुई हैं, तो वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश का दौर जारी रहा।
वहीं, कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ तूफान भी आया है, जिसके कारण किसानों-बागबानों की फसलों को नुकसान हुआ है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के दस जिलों में तेज तूफान के साथ भारी बारिश होगी। लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोडकर सभी जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में 18 जून तक ‘यलो अलर्ट’ जारी रहेगा। आगामी 23 जून के बाद हिमाचल में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो जाएंगी।
लाहौल स्पीति जिले में 13050 फुट उंचे दर्रा पर बर्फ के दीदार करने आधे से ज्यादा पर्यटक रोहतांग की वादियां नहीं निहार पाए। राहनीनाला में सड़क खराब हो गई है जिस कारण वाहन दर्रे की चढ़ाई नहीं चढ़ पा रहे हैं और बर्फ में फंस रहे हैं।
पर्यटक वाहनों का मढ़ी पहुंचना कर शुरु हो गया लेकिन राहनीनाला में सड़क खराब होने व एक तरफा ही बर्फ हटाने के चलते भारी ट्रेफिक जाम लग रहा है। दिन भर पर्यटक भूखे प्यासे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। हालांकि सभी 1200 परमिंट बुक हो चुके थे लेकिन उत्साहित पर्यटकों का रोमांच ट्रैफिक जाम ने आधा कर दिया। पर्यटन कारोबारी दर्रे में पर्यटकों का इंतजार करते ही रह गए। कोई 1200 पर्यटक वाहनों में आधे ही दर्रे तक पहुंच पाए जबकि आधे ट्रैफिक जाम में फंसे होने के कारण दर्रे के नीचले भाग से ही लौट आए।
प्री मानसून 23 जून के बाद आने की संभावना
