मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के उम्मीद के अनुरूप ब्याज दर में बढ़ोतरी के सिलसिले को विराम देने के बाद दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 82.25 रुपये प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.05 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 11 पैसे की गिरावट लेकर 82.16 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 82.25 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली की बदौलत यह 82.03 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
