गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वरिष्ठ ऑडिटर अविनाश खरे निलंबित

सागर : मध्यप्रदेश के सागर संभागायुक्त डाॅ वीरेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ ऑडिटर अविनाश खरे को दायित्वों एवं सौपें गये कार्यो में लगातार बिलम्ब किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर निगम/ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ एवं सफाई कामगार यूनियन द्वारा श्री खरे के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया था।

इस पर आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से श्री खरे द्वारा की जा रही अनियमितता के संबंध में अवगत कराया गया। श्री खरे द्वारा सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लगातार विलम्ब किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में श्री खरे का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला सागर नियत किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *