नई दिल्ली : आईआईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग करने के इच्छुक युवाओं के लिए फैक्टऐप.इन की शुरुआत की है जिसमें कॉलेज एवं विषय के चयन संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। अखिल भारतीय प्रतिभा उत्थान अभियान-एबीपीयूए के सचिव शशांक चतुर्वेदी ऐप लांच के मौके पर आज यहां बताया कि इसके जरिए छात्रों की विषय तथा कॉलेज चयन संबधी दुविधा का समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि एबीपीयूए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह संग़ठन विशेषज्ञों, आईआईटी के पूर्व छात्रों एवं शिक्षाविदों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
