गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापता युवती का शव कुएं में बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शंभुगढ़ थाना सर्किल में एक दिन पहले घर से निकली युवती का शव आज क्षेत्र में ही स्थित एक कुएं में बरामद हुआ। सहायक उप निरीक्षक रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि बरसनी निवासी कुंदनमल रैगर की बेटी पूजा रैगर एक दिन पहले दोपहर एक बजे घर से खेत जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट देते हुये उसकी तलाश शुरु कर दी।
इस बीच पूजा का शव कुएं में तैरता हुआ मिलने की सूचना उसके भाई ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भिजवा दिया। एएसआई रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि पूजा शादीशुदा थी। उसका ससुराल हाजियास गांव में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *