गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र में विकास समझौता

नई दिल्ली : नीति आयोग नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सहयोग रूपरेखा समझौता 2023-2027 पर हस्ताक्षर किए। समझौता पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम और संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक शोम्बी शार्प ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
समझौते में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, लैंगिक समानता, युवा सशक्तिकरण और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और विकास के लिए भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली की सामूहिक है । यह समझौता पोषण और खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता की शिक्षा, आर्थिक विकास और अच्छा काम, पर्यावरण, जलवायु, और लचीलापन, और लोगों, समुदायों और संस्थानों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *