गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी के कड़े रूख के बाद पावर कारपोरेशन सतर्क

लखनऊ : भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में बिजली की आवाजाही से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रूख के बाद पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने सभी प्रबन्ध निदेशकों को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। देवराज ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घण्टे की विद्युत आपूर्ति की जा रही है और कि रात में कटौती नहीं की जा रही है। छह घण्टे की रोस्टरिंग दिन में दो पालियों में तीन-तीन घण्टे के लिये की जाती है।

वर्तमान में गर्मी के मौसम के चलते हुए कहीं-कहीं इस प्रकार की समस्या आ रही है कि जिस समय आपूर्ति की जानी होती है उस समय स्थानीय फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। यह देखते हुये सुनिश्चित करें कि स्थानीय स्तर पर जरूरी कार्यवाही करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। उदाहरणार्थ के तौर पर किसी गांव में सुबह 06-09 बजे एवं अपरान्ह 12-03 बजे रोस्टिंग तय की गयी है और सुबह 09-12 बजे के बीच स्थानीय फाल्ट के कारण दो घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो दोपहर 12-03 बजे के बीच में दो घण्टे की व्यवस्था कर ली जाये ताकि कुल 18 घण्टे की आपूर्ति सुनिष्चित हो सके।

अध्यक्ष ने लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिये निर्देश देते हुए कहा है कि ग्रीष्म काल में आद्रता की कमी के कारण उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है जिसके निदान के लिये पारेशण उपकेन्द्रों से वोल्टेज बढ़ाये जिससे वितरण परिवर्तक को एलटी साईड तक बढ़ी हुए वोल्टेज प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *