गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र के कुलां मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार और मोटरसाईकल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुणाल रतिया गांव निवासी 25 वर्षीय गगनदीप सिंह उसकी बहन अमरजीत कौर और दूसरी बहन सर्वजीत कौर के पति बलविंदर सिंह मोटरसाईकल पर मूनक की ओर जा रहे थे। रास्ते में म्योंद कला गांव के निकट उनकी मोटरसाईकल और सामने से आती कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में गगनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गम्भीर रूप से घायल अमरजीत कौर और बलविंदर को जाखल के अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान अमरजीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। बलविंदर चिकित्सकों ने हिसार के अग्रोहा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उसने भी बाद में दम तोड़ दिया। गगनदीप सिंह अपने मां-बाप का इकलौटा बेटा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है लेकिन उसके मालिक के बारे में पता नहीं चला है। कार रतिया की बताई जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी शीषपाल ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *