गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एल टी फूड्स ने ‘दावत बिरयानी चैंपियंस लीग’ का किया शुभारंभ

नई दिल्ली : उपभोक्ता खाद्य कंपनी एल टी फूड्स लिमिटेड ने बिरयानी के अनुभव में जान डालने वाले शेफ्स के लिए ‘दावत बिरयानी चैंपियंस लीग’ का आज शुभारंभ किया।कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इस चैंपियंस लीग’ का उद्देश्य बिरयानी से जुड़े समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना भी है। प्रतियोगिता 19 जून, 2023 को कोलकाता के आईटीसी सोनार और इसके बाद दिल्ली में 24 जून को आईटीसी शेरेटन में होगी।
इस प्रतियोगिता में सभी प्रोफेशनल शेफ्स को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया है। चयन प्रक्रिया में शेफ्स से उनकी स्पेशल रेसिपी का वीडियो मांगा गया। कोलकाता से शेफ्स की 150 एंट्री में से पांच और दिल्ली में 200 एंट्री में से पांच शेफ्स को चुना गया है। शेफ्स का चयन निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें जाने-माने शेफ, रेस्तरां मालिक और स्तंभकार – शॉन केनवर्थी, प्रसिध शेफ मनजीत गिल और एक जानी मानी कुशल खाद्य लेखक और आलोचक मधुश्री बसु रॉय शामिल हैं। विजेता को प्रतिष्ठित “दावत बिरयानी चैंपियन” खिताब के साथ एक प्रमाण पत्र, बिरयानी चैंपियन का शेफ कोट और 51,000 रुपये के इनाम से नवाज़ा जाएगा।
एल टी फूड्स लिमिटेड के मार्केटिंग प्रमुख के. गणपति सुब्रमण्यम ने कहा, “दावत बिरयानी चैंपियंस लीग के साथ हम एक ऐसा मंच प्रदान करने की उम्मीद रखते हैं जो लोगों को भोजन प्रभावक की नजर से अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार बिरयानी को बनाने वाले प्रोफेशनल शेफ्स को पहचानने में सक्षम बनाएगा। आयोजन के दौरान, प्रोफेशनल शेफ इस कला से जुड़ी तकनीकों में अपनी रचनात्मकता, जुनून और विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *