गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गड्ढा मुक्त होंगे कांवड़ यात्रा के मार्ग

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला प्रशासन ने जुलाई माह में शुरू होने वाली कांवड यात्रा से पहले सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कांवड यात्रा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम एक समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ-साथ सचल फर्स्ट एड की व्यवस्था एम्बुलेंस के अतिरिक्त दो पहिया वाहन में भी रखें। रात्रि में भी चिकित्सकों की डयूटी लगायी जाए। भक्तों के साथ सभी अधिकारी एवं पुलिस सौम्य व्यवहार करते हुए बेहतर पुलिस की छवि बनाए। विद्युत एक्सईन को सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिये गये।
डॉ दिनेश चन्द्र ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरों में पेजयल, साफ-सफाई एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। कांवड मार्ग को गडढा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। पेडों की छंटाई के साथ ही विद्युत के लटके तारों को ठीक किया जाए। शिविरों में विद्युत की आपूर्ति सहित फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता बनाई रखी जाए। कांवड यात्रा के बीच पडने वाली नहरों में चेतावनी बोर्ड एवं झण्डे लगाने के निर्देश दिए। नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि अस्थाई शौचालयों को विद्युत लाईनों के नीचे न खडा करें। विद्युत विभाग भी समय-समय पर निरीक्षण कर इसको देखें। इस बात को भी ध्यान रखा जाए कि डीजे में अश्लील गाने न बजने पाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग समर्पित ढंग से कार्य को पूर्ण करें। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। कांवड मार्ग पर स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों को 30 जून तक पूरा कर लिया जाए और कोई नया कार्य शुरू न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *