गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी

प्रयागराज : अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी डायल 112 पर दिये जाने का मामला झूंसी थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह सूचना 112 नंबर के कंट्रोल रूम से दी गयी कि 15 जून की रात एक नंबर से अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने की अज्ञात युवक द्वारा धमकी दी गयी। जिस नंबर से 112 नंबर पर फोन किया गया था, वह जांच में चोरी का पाया गया।
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करके झूंसी क्षेत्र से शुक्रवार को दो अज्ञात लोगों से पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया। इसके अलावा जिस मोबाइल से फोन किया गया था उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसी ने मोबाइल चुराकर अतीक और अशरफ की हत्या लेने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जिस समय मोबाइल बरामद किया गया उसमें दूसरा सिम लगा हुआ था। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *