बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता व चेकिंग अभियान के दौरान पिछले दो दिन में 400 वाहनों का चालान कर चालकों से लगभग पांच लाख रुपए का अर्थदंड वसूला। इस अभियान में दोपहिया चालकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जियाउद्दीन अहमद ने शनिवार को बताया कि पूरे जिले में दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरुकता और चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अभियान में दोपहिया चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित कर सदैव हेलमेट. लगाकर चलने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के प्रति सचेत किया गया।
उन्होंने बताया कि पूरे जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो दिन में 400 वाहनों का चालान कर पांच लाख रुपए का जुर्माना किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति सचेत किया गया।
वाहन चालकों का काटा चालान, हेल्मेट फ्री
