गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्राजील : बाढ़ से 11 लोगों की मौत

ब्रासीलिया : ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बाढ़ के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांडे डो सुल में शुक्रवार को कम से कम 16 नगर पालिकाएं अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुईं। ब्राजील के मीडिया ने बताया था कि कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “फिलहाल 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है।”
बाढ़ के कारण रियो ग्रांड डो सुल में लगभग 120,000 घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं है और कई नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 41 प्रभावित नगरपालिकाओं में कुल 2,330 लोग बेघर हो गए हैं और 600 से अधिक को उनके घरों से निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *