गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला का कंकाल मिलने से मचा हडकंप

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र रविवार को एक महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मचा गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि आज सुबह भटेवरा गांव के पास छानवे क्षेत्र में चरवाहे ने एक नरकंकाल देख कर प्रधान को सूचना दी। प्रधान द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जायेगी।
श्री प्रजापति ने बताया कि शव को कुत्तों ने नोंच कर खाया है। प्रथम दृष्ट्या बचे हाथ और पैर देखने से महिला का कंकाल लगता है। उन्होंने बताया कि छानबे क्षेत्र में हजारों बीघे का खेत का मैदान है। सुनसान जगह पर यह कंकाल मिला है। कंकाल देख कर अनुमान नही लगाया जा सकता कि यह कितना पुराना है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विवेचना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *