गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की रठांजना थाना पुलिस ने चार किलो से अधिक अफीम एवं बारह लाख से अधिक रुपए के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एएसपी भागचंद मीणा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत सीओ सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन और एसएचओ रठांजना देवी लाल के नेतृत्व में टीम द्वारा शनिवार को गश्त के दौरान बरखेड़ा रोड पर एक सन्दिग्ध स्विफ्ट कार को रोका पूछताछ में कार सवार की गतिविधि सन्दिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो पास वाली सीट के आगे रखे एक थैले से 12.18 लाख रुपए नगद और एक प्लास्टिक की थैली से 600 ग्राम अफीम बरामद की गई।

इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी प्रकाश कुमावत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चमलावदा निवासी रामनिवास कुमावत से अफीम लाना बताया। इस पर आरोपी के घर दबिश देकर तीन किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *