गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के नीतिगत दरों पर होने वाले वक्तव्य से पहले निवेशकों की निवेशधारणा कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पावर और रियल्टी समेत चौदह समूहों में बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले दिवस की तेजी आज थम गई।
बीएसई मा तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 216.28 अंक लुढ़ककर 63168.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70.55 अंक टूटकर 18755.45 अंक पर आ गया। इस तरह बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत फिसलकर 28,309.18 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत चढ़कर 32,368.74 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3827 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1668 में लिवाली जबकि 1990 में बिकवाली हुई वहीं 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां लुढ़क गई जबकि शेष 14 में तेजी रही।
बीएसई के चौदह समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.56, सीडी 0.36, ऊर्जा 0.47, एफएमसीजी 0.55, वित्तीय सेवाएं 0.09, दूरसंचार 1.34, यूटिलिटीज 0.89, ऑटो 0.52, बैंकिंग 0.84, कैपिटल गुड्स 0.27, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.11, तेल एवं गैस 0.40, पावर 0.90 और रियल्टी समूह के शेयर 0.85 प्रतिशत टूट गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शेयर के भाव गिर गए। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.36, जर्मनी का डैक्स 0.57, जापान का निक्केई 1.00, हांगकांग का हैंगसेंग 0.64, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.62 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54 प्रतिशत उतर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक की तेजी लेकर 63,474.21 अंक पर खुला और लिवाली के दम पर थोड़ी देर बाद ही 63,574.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली होने से यह दोपहर बाद 63,047.83 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि संभलने की कोशिशों के बावजूद अंत में यह पिछले दिवस के 63,384.58 अंक के मुकाबले 0.34 प्रतिशत उतरकर 63,168.30 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी 47 अंक की बढ़त लेकर 18,873.30 अंक पर खुला और सत्र के दौरान यह 18,881.45 अंक के उच्चतम जबकि 18,719.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,826.00 अंक की तुलना में 0.37 प्रतिशत गिरकर 18,755.45 अंक पर रहा।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में कोटक बैंक 1.83, एक्सिस बैंक 1.54, एनटीपीसी 1.35, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.28, आईसीआईसीआई बैंक 1.24, भारती एयरटेल 1.07, एचसीएल टेक 1.00, रिलायंस 0.93, इंडसइंड बैंक 0.91, नेस्ले इंडिया 0.87, पावरग्रिड 0.85, अल्ट्रासिमको 0.74, मारुति 0.71, टाटा मोटर्स 0.67, एसबीआई 0.44, विप्रो 0.35, टाटा स्टील 0.22, एशियन पेंट 0.16, एलटी 0.14 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.02 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, बजाज फाइनेंस 2.52, बजाज फिनसर्व 2.21, टेक महिंद्रा 1.34, टीसीएस 1.08, सन फार्मा 1.04, टाइटन 0.52, इंफोसिस 0.20, एचडीएफसी 0.14, एचडीएफसी बैंक 0.10 और आईटीसी ने 0.07 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *