गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल कालेज में जून में 115 मरीजों की मौत

देवरिया : प्रचंड गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया मेडिकल कालेज के आकस्मिक अनुभाग में जून माह 115 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मरीज गम्भीर अवस्था में आये थे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.राजेश बरवाला तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) डा. राजेश झा ने संयुक्त रूप से सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है और लोगों को ओआरएस के पैकेट का वितरण कर रहा है।
मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(सीएमएस) डा.एच के मिश्रा ने बताया कि जून माह में अबतक मेडिकल कालेज के आकस्मिक अनुभाग में अबतक करीब 115 लोगों की चिकित्सा के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले अधिकांश गम्भीर रूप से बीमार थे तथा उनमें कुछ की मौत अस्पताल आने से पूर्व हो चुकी थी। मेडिकल कालेज में कालेज के प्राचार्य डा.राजेश बरवाला तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) डा. राजेश झा ने सोमवार को संयुक्त रूप से संवाददाताओं को बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है और लोगों को ओआरएस के पैकेट का वितरण कर रहा है।
डा. झा ने बताया कि जिले के सभी उच्च प्राथमिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों को और जागरूक कर दिया गया है तथा दवा और ओआरएस के पैकटों का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लू/उष्माघात जानलेवा हो सकता है। इससे बचाव ही उपचार है। उन्होंने बताया कि अधिक परिश्रम के मध्य विश्राम अवश्य करें, अधिक धूप में बाहर न जाये तथा पंखे के नीचे बैठे, हल्के तथा ढीले कपड़े पहने, चाय, काफी एवं शराब न पीये, छाया में बैठे, अधिक गर्मी में व्यायाम न करें, शरीर अधिक गर्म लगने पर स्नान करें, ठंडक प्रदान करने वाले फल खाये और वृद्धों और बच्चों का विशेष ध्यान रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *