गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारुति सुजुकी ने इनविक्टो की बुकिंग शुरू की

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी यात्री कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एसएमआईएल) ने बहुप्रतीक्षित यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) इनविक्टो की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इनविक्टो प्रीमियम 3-पंक्ति श्रेणी में कंपनी के की दमदार एंट्री को प्रदर्शित करता है। कार्गो स्पेस, बेहतर प्रदर्शन, उन्नत तकनीक और उपयोगिता सुविधाओं की चाहत रखने वाले ग्राहक इसकी बुकिंग नेक्सा चैनल के माध्यम से कर सकते हैं।
ग्राहक किसी भी नेक्सा शोरूम में 25000 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ या नेक्सा की वेबवाइट पर लॉग इन करके ब्रांड की शिखर पेशकश को प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इनविक्टो के लिए एक बुकिंग ओपन अभियान भी शुरू किया है। इस यूवी की लॉन्चिंग इस वर्ष 05 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *