चंडीगढ़ : दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि महत्वकांक्षी गुरुग्राम हेलीपोर्ट जल्द शुरू होगी तथा इसके अलावा केंद्र की ‘उड़ान’ योजना के तहत हिसार हवाईअड्डे से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए हवाई उड़ानें शुरू होगी। चौटाला ने यहाँ नागरिक उड्ययन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये यह बात कही। उन्होंंने अधिकारियों को हेलीपोर्ट परियोजना के लिये सुझाई गई विभिन्न साइट पर भी चर्चा की और जल्द ही इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस हवाईअड्डे से शुरू किए जाने वाले रूट को लेकर दिल्ली, चंडीगढ़, आदमपुर, देहरादून, गोरखपुर, जयपुर, अमृतसर, कुल्लू, जम्मू और अन्य शहरों के लिए हवाई उड़ानें शुरू करने की सम्भावनाएं तलाशने को भी कहा।
