मुंबई : चीन के ब्याज दर में उम्मीद से कम कटौती करने से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर आईटी, यूटिलिटीज, ऑटो, पावर और टेक समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.40 अंक की तेजी लेकर 63327.70 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 61.25 अंक बढ़कर 18816.70 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.47 प्रतिशत मजबूत होकर 28,442.44 अंक और स्मॉलकैप 0.40 प्रतिशत चढ़कर 32,497.76 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3631 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1941 में लिवाली जबकि 1567 में बिकवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां तेजी जबकि शेष 14 गिरावट में रही।
बीएसई के 16 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.31, सीडी 0.46, एफएमसीजी 0.13, वित्तीय सेवाएं 0.38, इंडस्ट्रियल्स 0.43, आईटी 0.78, दूरसंचार 0.68, यूटिलिटीज 0.94, ऑटो 0.85, बैंकिंग 0.39, कैपिटल गुड्स 0.31, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.08, धातु 0.63, पावर 1.02, रियल्टी 0.49 और टेक समूह के शेयर 0.67 प्रतिशत चढ़ गए।
वैश्विक स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05, जर्मनी का डैक्स 0.77, हांगकांग का हैंगसेंग 1.54, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.18 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 0.06 प्रतिशत मजबूत रहा।
शेयर बाजार में तेजी
