गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू में नहीं होगी बिजली कटौती

जम्मू : जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास विभाग (जेकेपीडीडी) ने भीषण गर्मी की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि मंगलवार से जम्मू शहर में बिजली की कटौती नहीं होगी। जेकेपीडीडी की यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ग्रामीण और बिना मीटर वाले क्षेत्रों में छह घंटे से कम बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की स्थिति में इस सुधार का श्रेय जम्मू-कश्मीर के बिजली क्षेत्र में कुछ हालिया विकासों को जाता है। चिनाब नदी पर बने बगलिहार पन बिजली संयंत्र के कम प्रवाह के कारण 900 मेगावाट से कम बिजली का उत्पादन कर रहा था। इसे अब बढ़ाया गया है अब पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू हो गया रहा है।
इसी तरह, भारत सरकार के बिजली आवंटन में जम्मू-कश्मीर के बाहर स्थित हाइड्रो जनरेटिंग स्टेशनों से 200 मेगावाट की वृद्धि हुई है। हाइड्रो जनरेटर जैसे नाप्था झाकरी, कोलडैम और टिहरी में बेहतर उत्पादन के कारण केन्द्र यहां से जम्मू-कश्मीर बिजली का आयात करता है। इसके अतिरिक्त, थर्मल उत्पादन में भी लगभग 60 मेगावाट का सुधार हुआ है, जिससे जम्मू-कश्मीर को बिजली का अधिक आवंटन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *