गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा राज में तीर्थ स्थल भी सुरक्षित नहीं

अकोदिया मंडी (शाजापुर) : कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में तीर्थ स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक के निर्माण कार्य में भी घोटाला किया और इस प्रकार देश भर में प्रदेश को कलंकित किया। उन्होंने सिंहस्थ में भी घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि तीर्थ स्थल भी भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं है।
राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने शाजापुर जिले के किसानों के साथ अन्याय का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से विधानसभा में जीत हासिल करेगी और सौदा करने की कोशिश करने वालों को इस बार जनता मौका नहीं देगी। पुलिस प्रशासन को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी का बिल्ला जेब में रखकर कार्य कर रहे हैं। मात्र चार-पांच महीने की बात है, ऐसे लोगों पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *