सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक वन रक्षक को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक वन रक्षक राजस्व शाखा कार्यालय में पदस्थ राजकुमार मौर्य को गिरफ्तार लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फरियादी वीरेंद्र जाटव से फर्नीचर की दुकान खोलने के रजिस्ट्रशन प्रमाण पत्र देने के एवज में 10 हजार रूपए की मांग की जा रही है। आरोपी वन रक्षक मौर्य को आवेदक से चार हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
