बाड़मेर : राजस्थान में बाडमेर जिले के बायतु के नरसाली गांव में नाडी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बायतु थानाधिकारी बलदेवराम के मुताबिक बुधवार को नरसाली नाडी निवासी पांच बच्चे बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे तालाब पर नहाने के लिए दो बच्चे उतरे और पानी ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। दूसरें बच्चों ने दौड़कर परिजनों एवं ग्रामीणों का बताया।
आनन-फानन में लोग भागे। सरपंच भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सूचना दी। वहीं स्थानीय गोताखोर को बुलाकर रेस्क्यू शुरू करवाया गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद एक बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को भी बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
