गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो कारो की टक्कर, दो मरे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की रात दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अर्जुनगंज क्षेत्र में स्थित मरी माता मंदिर के पास देर रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा उस समय हुआ जब दो कारें आपस में टकरा गयी और उनमें से एक कार पास के खंभे से भी टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार अश्वनी दुबे और प्रेम प्रकाश उपाध्याय की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अमृत श्रीवास्तव की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। उन्होने बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *