गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लैकमेल से आहत किशोरी ने दी जान

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल से परेशान किशोरी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 14 दिन पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। काफी प्रयास के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी आपत्तिजनक वीडियो के द्वारा किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। आज सुबह किशोरी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची मगर परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कई बार कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की। दुष्कर्म का प्रयास और शारीरिक शोषण करने वाले युवक के परिजन कह रहे थे कि चाहे जितना पैसा लग जाए कार्रवाई नहीं होने देंगे। सुबह से मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही हैं मगर परिजन उनसे बार-बार कह रहे हैं कि अगर कार्रवाई की होती तो किशोरी फांसी लगाकर जान नहीं देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *