गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांध में डूबने से दो की मौत

भीलवाडा : राजस्थान के भीलवाडा जिले के लाला की नीमड़ी गांव के दो चचेरे भाइयों की कोठारी बांध में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि लाला की नीमड़ी गांव निवासी रामेश्वर भील (17) अपने चचेरे भाई आठ वर्षीय देवराज भील के साथ बुधवार शाम चार बजे घर से निकला। दोनों बकरियां चराने नंदराय सरहद में स्थित कोठारी बांध की रपट के पास पहुंचे। जहां देवराज रपट के पास चला गया और बांध में गिर गया।

इसकी भनक लगते ही रामेश्वर भी उसे बचाने के लिए बांध में कूद गया, लेकिन वह न तो चचेरे भाई को बचा पाया और न ही वह खुद बचा। दोनों की इस हादसे में मौत हो गई। उधर, बकरियां घर पहुंच गई, लेकिन दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरु की। दोनों के बांध में डूबने की आशंका के चलते रात साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बांध में दोनों भाइयों की तलाश करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गुरुवार सुबह एक का शव पानी में तैरता नजर आया। इसके चलते स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया और दूसरे की तलाश करवाई गई तो उसका भी शव मिला। इस घटना के चलते मौके पर मौजूद परिजनों की रुलाई फूट पड़ी, वहीं दूसरे लोगों की आंखें भी नम हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *