श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण और कथित दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल जाविद और साहिल यूसुफ के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ मैसूमा पुलिस स्टेशन में पोक्सो के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
