गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की वादा खिलाफी को लेकर महापौर ने दिया धरना

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि जनहित से जुडे़ प्रस्तावों को मेयर इन काॅउसिंल द्वारा पास किया गया है, जिसमें बकाया जलकर माफ करने समेत अन्य स्वीकृत प्रस्तावों को यथा शीघ्र परिषद में नहीं लाया गया तो कांग्रेस पार्टी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निगम क्षेत्र की 66 वार्डों में धरना प्रदर्शन करेगी।
महापौर डॉ सिकरवार आज फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहीं थीं। महापौर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन धरना स्थल पर एस.डी.एम. सी.बी. प्रसाद को सौंपा। धरना स्थल पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी शिव भाटिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार मौजूद रहे।
डाॅ. सिकरवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान जनता से वायदा किया था कि नगर निगम में हमारी सरकार बनती है तो हम पुराने पानी के बिल माफ करेगें, गार्वेज शुल्क में संशोधन करेंगे और कर्मचारिओं के हित में हर संभव प्रयास कर निर्णय करेंगे। मगर जानबूझ कर रोका जा रहा है। जनहित से जुडे प्रस्ताव परिषद में नही लाये गये, तो कांग्रेस पार्टी हर वार्ड में धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी।
कांग्रेस प्रभारी श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश में झूठ-फरेब की राजनीति कर जनता के साथ विश्‍वासघात कर रही है। धरने में चेम्बर ऑफ काॅमर्स, व्यापारिक संगठन कैट, दाल बाजार, लोहिया बाजार, सराफा बाजार, मुरार सराफा बाजार, ग्वालियर सराफा बाजार, मेला व्यापारी संघ समेत अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *