श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने गुरुवार को बिजबेहरा में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा के एक सहयोगी के घर को सील कर दिया। एसआईयू ने यह कार्रवाई लश्कर के आतंकवादियों को आश्रय तथा गोला-बारूद को आश्रय तथा यातायात की सुविधा मुहैया कराने को लेकर की। एसआईयू ने बयान जारी करके कहा, “एसआईयू की शोपियां की टीम ने अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के सुभानपोरा में आतंकवादियों के एक सहयोगी के घर को सील कर दिया।”
बयान में कहा गया, “जांच में पाया गया कि आतंकवादी सहयोगी जुबैर अहमद गनई के बिजबहेरा के सुभानपोरा स्थित घर को लश्कर के आतंकवादियों ने इस्तेमाल किया था।” बयान में कहा गया कि एसआईयू ने यूपी (पी) अधिनियम की धारा 25 के तहत आरोपियो के सम्पत्ति को सील करने की कार्रवाई शुरू की।
“यूए (पी) अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन ज़ैनपोरा शोपियां की एफआईआर संख्या 22/2022 के मामले में जांच के दौरान आतंकवादी सहयोगी जुबैर अहमद गनई का बिजबेहरा के सुभानपोरा स्थित घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किया गया पाया गया था।’ बयान में कहा गया कि आम जन को यह सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी आतंकवादियों को आश्रय या परिवहन की सुविधा मुहैयान न कराए।
एसआईयू ने लश्कर के सहयोगी का घर किया सील
