गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस खड़े डंपर से टकरायी, छह घायल

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली में आज सुबह एक बस सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गयी, जिससे बस सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुरई से जैन समाज के लोग शादी कार्यक्रम में शामिल होने निजी बस से पथरिया गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त बस सुबह नरयावली में सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गयी।

हादसे में लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। वही बस क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस और दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया और घायलों को लेकर खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *