गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से तीन की मौत, दो गंभीर

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के किरगाही गांव के पास एक झोपड़ी में बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के किरगाही गांव के समीप एक झोपड़ी में कल शाम बिजली गिरने से दीपक महरा (22), तेजप्रताप यादव (06) और खेमवती यादव (11) की मौत हो गयी, जबकि मंशाराम यादव (75) और कौशल्या यादव (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमरकंटक अस्पताल से राजेन्द्रग्राम अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करके आज उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *