गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने बोनस घोषित किया

नई दिल्ली : श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 149 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की है। यह कंपनी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा बोनस है और पिछले साल की तुलना में एक चौथाई ज्यादा है। कंपनी ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में कहा कि इससे करीब 3,30,000 बीमधारकों और उनके परिवारों को फायदा होगा। कंपनी ने 2023 में दो लाख 90 हजार से अधिक पॉलिसी बेची।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी कैस्पेरस क्रॉमहौट ने कहा कि बोनस में वृद्धि ग्राहकों की सेवा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधन के तहत 31 मार्च 2023 को 9000 करोड़ की संपत्ति थी। यह एक साल पहले की तुलना में 17 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी के व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम कारोबार में 24 फीसदी की वृद्धि हुई
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *