नाँगल चौधरी में सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन के साथ मनाया द्वितीय दीक्षान्त समारोह
शिविर में युवा चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी ¦ हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी सौजन्य आर्य समाज द्वारा महर्षि दयानन्द की 200वीं जयंती समारोह उपलक्ष्य शहर की प्रतिष्ठित ‘सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल’ में 17 जून से 23 जून तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस द्वितीय शिविर में युवा चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार सुबह स्थान अनाज मण्डी स्थित मंच पर इस सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन एवं दीक्षान्त समारोह मनाया गया।

इस समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या सागर ने की और मंच संचालन प्रवक्ता का दायित्व नाँगल चौधरी आर्य समाज के पूर्व प्रधान राजकुमार आर्य वर्तमान पद मंत्री (सचिव) वेद प्रचार मंडल जिला महेन्द्रगढ़ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सेठ राधा कृष्ण, वैदिक प्रचार मंडल के डाॅ. प्रेम राज, ग्राम दताल से महाशय सत्यवीर सिंह आर्य, महाशय नंदराम, आर्य समाज संरक्षक राधेश्याम शर्मा, सरस्वती स्कूल चैयरमैन एवं जिला महेंद्रगढ़ भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव, वासुदेव थानेदार एवं अन्य कार्यकारिणी के सम्मानित सदय शामिल हुए।

शिविर समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को आंमत्रित किया गया। जिनमें कुछ प्रतिनिधि स्वरुप शामिल हुए। महामंत्री पतंजलि योगधाम हरिद्वार से डॉ. यश देव शास्त्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उद्योगपति, गुरुग्राम से पवन कुमार, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उद्योगपति दिल्ली से किशन लाल शर्मा, प्रसिद्ध वैदिक विद्वान बिगोपुर से रामौतार आचार्य, सांसद, भिवानी महेन्द्रगढ़ से चौधरी धर्मवीर, हरियाणा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश यादव, ऋषि भक्त एवं प्रसिद्ध समाज सेवी प्रमेश आर्य, प्रसिद्ध समाज सेवी रोहताश डागर समेत अन्य सम्मानित स्वजनों को आंमत्रित किया गया था।
गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए प्रवक्ता राजकुमार आर्य ने बताया कि, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचे किशनलाल ने 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की साथ ही अतिथि रामाचार्य ने भी 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की इनके साथ अतिथि स्वरूप पहुंचे पवन कुमार ने 77 हजार रुपये की राशि प्रदान की इनके अलावा अन्य आर्य वीर एवं सम्मानित स्वजनों ने शिविर के भव्य समापन समारोह में सहयोग स्वरूप राशि देते हुए कार्यकारिणी सदस्यों को प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा बच्चों ने सात दिवसीय शिविर के दौरान सिखाई गई कलाओं का प्रदर्शन किया। इस शिविर में युवाओं को चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे आर्य वीर एवं सामाजिक स्वजनों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नांगल चौधरी से आर्य समाज प्रधान बिरेंद्र आर्य, मंत्री (सचिव) अमर सिंह मेहरानिया, कोषाध्यक्ष करण सिंह मास्टर, ग्राम दताल से सत्यवीर सिंह आर्य, वेद अलंकार संदीप, हरिद्वार एवं अन्य दूर-सदूर ग्राम क्षेत्रों से पहुंचे कई गणमान्य स्वजन समेत नांगल चौधरी से आर्य समाज कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
