अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर में आज सायं एक फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर के प्रेमनगर की ऊन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग के साथ धुएं का गुबार ने अंधकार कर दिया जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग की सूचना पर नगर परिषद ब्यावर की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
आग में लाखों का नुकसान होना सामने आया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सचिव नगर परिषद विकास कुमावत, तहसीलदार मोहन सिंह एवं क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय नागरिकों ने आवासीय क्षेत्रों में चल रही फैक्ट्रियों को स्थानांतरित करने की भी मांग की है।
