गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद जिले के भीम थाना में कार्यरत हैड कांस्टेबल रघुवीरसिंह को आज आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सुत्रो के अनुसार परिवादी द्वारा ब्यूरो में श्शिकायत की गई कि उसके भाई विरूद्व दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में हैड कांस्टेबल रघुवीरसिंह द्वारा दस हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो टीम ने आज आरोपी हैड कांस्टेबल को आठ हजार रूपए लेते गिरफ्तार किया। आरोपी हैड कांस्टेबल ने परिवादी से दो हजार रूपए पूर्व में ही ले लिए थे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *