गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश के दो तस्कर अफीम के साथ गिरफ्तार

नागौर : राजस्थान के नागौर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत की नौ किलो 126 ग्राम अफीम बरामद कर मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर राजेश मीणा और सीओ डेगाना नंदलाल सैनी के सुपरविजन में गुरुवार को एसएचओ थांवला हीरालाल मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में थाना भानपुरा निवासी दो तस्कर कालू सिंह उर्फ कारु सिंह (46) तथा बालमुकन पाटीदार (35) को गिरफ्तार कर लाखों रुपए कीमत की अफीम बरामद की है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात एक सूचना पर नेशनल हाईवे बाडी घाटी पर एक होटल के पास खड़ी मारुति वैन की तलाशी लेने पर नौ प्लास्टिक की थैलियों से नौ किलो 126 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर वैन चालक कालू सिंह उर्फ कारु सिंह और साथी बालमुकन को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। उधर बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक शतस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 56 ग्राम स्मैक के साथ ड्रग बेच कर प्राप्त हुई दो लाख 32 हजार 710 रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *