गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाराणसी : गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

वाराणसी। वाराणसी में रविवार को गंगा नदी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। रानी घाट पर चंदौली से गंगा स्नान करने आए थे। नहाते-नहाते वे दोनों 5 फीट के बाद एकाएक 30 फीट के गड्डे में चले गए। दोनों तैरने लगे। जहां पैर फिसलने से डूब गए। दोनों युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्वालुओं ने शोर मचाया। आनन-फानन में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर विनीत सिंह दशाश्वमेध घाट पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान सुभाष यादव (27) और शुभम यादव (22) के रूप में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *