इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना 400 रुपये तथा चांदी 2400 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 60450 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 60050 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72300 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 69600 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 60600 नीचे में 59950 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72500 तथा नीचे 69350 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1921 डॉलर तथा चांदी 2242 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में गिरावट
