गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिस्र यात्रा ऐतिहासिक रही

नई दिल्ली / काहिरा : नरेन्द्र मोदी ने अपनी मिस्र यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि इससे भारत और मिस्र के संबंध अधिक मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा। मोदी ने दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद स्वदेश रवाना होने से पहले कहा कि उनकी मिस्र यात्रा ऐतिहासिक रही है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति अल सीसी , उनकी सरकार और मिस्र के लोगों के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हैं।

मोदी ने कहा कि वह मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मेडबोली को भी धन्यवाद देते हैं कि जो उनके साथ ऐतिहासिक पिरामिड देखने गये। इस दौरान हमने अपने देशों के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास पर चर्चा के साथ साथ आने वाले समय में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार को अपनी पहली मिस्र यात्रा पर काहिरा पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *