गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में इनामी बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा शहर के उधोग नगर थाना पुलिस ने रविवार को पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी सलमान मोहम्मद ने गत 13 अप्रैल को इसी इलाके में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति साकिर पर देसी कट्टे से फायर कर उसकी जान लेने की कोशिश की थी व फरार हो गया था। श्री चौधरी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जिसे उद्योग नगर पुलिस ने आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली और उसके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस और फरार होने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *