जयपुर : अशोक गहलोत की अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत महानिदेशक पुलिस राजस्थान उमेश मिश्रा के निर्देश पर संगठित, हार्डकोर, वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए रविवार को प्रदेश में पुलिस की टीमों द्वारा दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई। डीजीपी श्री मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई।
एडीजी श्री एम एन ने बताया कि अभियान के तहत बीकानेर रेंज 659, बीकानेर पुलिस के 650 पुलिसकर्मियों की 111 टीमों ने 632 स्थानों पर दबिश देकर 106 को, श्रीगंगानगर 125, हनुमानगढ़ जिले 247 और चूरू जिले 181 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर 246 किलो डोडा पोस्त, 3500 अवैध नशे की गोलियां और 18.5 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया।
आबकारी एक्ट में 28 प्रकरण दर्ज कर 22 अभियुक्तों से 137 लीटर देसी शराब व 59 लीटर हथकढ़ शराब जब्त कर 70 लीटर लाहन नष्ट किया। आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर दो अभियुक्तों से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक कापा, एक तलवार, चार डंडे व मिर्ची पाउडर, जुआं एक्ट में 17 प्रकरण दर्ज कर 17 व्यक्तियों से 21930 रुपये बरामद किये गये। अन्य एक्ट में दो प्रकरण दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार जयपुर शहर में 5950 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों के ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। इस कार्रवाई में 931 अभियुक्त पूछताछ के लिए थानों पर लाए गए। इनमें से 733 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हुई कार्रवाई
