गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मंगलवार को होगा सचिवालय संघ का पर्चा दाखिल

अध्यक्ष पद उम्मीदवार मुकेश प्रधान ने गिनाई प्राथमिकता

लखनऊ : ग्यारह साल बाद सचिवालय संघ का चुनाव होने जा रहा है। इसकी तैयारी संभावित उम्मीदवार पहले से ही कर रहे हैं। मंगलवार को उम्मीदवारों का पर्चा दाखिला होगा। इस चुनाव में कुल 3067 मतदाता मतदान करेंगे। इस सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे मुकेश प्रधान ने बताया कि इस चुनाव का बहुत अहमियत है। सचिवालय में लोकतंत्र जिंदा रहे, इसके लिए भी यह समय-समय पर चुनाव होना चाहिए।

मंगलवार को विधानसभा के राजर्षि टंडन हाल में 12 बजे से पर्चा दाखिला की शुरूआत होगी। 12 जुलाई को चुनाव होना है। इस चुनाव में विशेष सचिव से लेकर कम्यूटर सहायक तक मतदान करते हैं। मतदाताओं की पूरी सूची जारी हो चुकी है। इसके लिए चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी प्रचार में जुट गये हैं।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश प्रधान ने अपने घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि समीक्षा अधिकारी का ग्रेड पे 5400 (लेबल-10) सिलेक्शन ग्रेड प्रणाली एवं सहायक समीक्षा अधिकारी 4800 ग्रेड प्रणाली के साथ अन्य अधिकारियों यथा अनुभाग अधिकारी, अनु सचिव, उप सचिव आदि का ग्रेड पे एक लेवल ऊपर बढ़ाये जाने के लिए प्रयास करूंगा। इसके साथ ही सचिवालय की गरिमा का प्रतीक सचिवालय भत्ता को मूल वेतन का 10 प्रतिशत कराना, सचिवालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास की व्यवस्था कराया जाना, ओ लेवल के समकक्ष अन्य कम्प्यूटर कोर्स को भी मान्यता दिलाना, पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयत्न करना, सचिवालय के शिशु सदल की आधुनिक एवं उत्तम व्यवस्था करना, सचिवालय के प्रत्येक कार्मिकों को प्रदेश के अंदर टोल टैक्स से मुक्त रखना आदि प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

इसके अलावा केंद्र की भांति पितृत्व अवकाश की व्यवस्था कराया जाना, समीक्षा अधिकारियों के प्रथम वेतन वृद्धि में आ रही समस्याओं को दूर किया जाना, सचिवालय कार्मिकों के लिए कार पास एवं मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था, अनुभागों में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों के लिए पारदर्शी केबिन की व्यवस्था कराया जाना, चिकित्सा प्रतिमूर्ति में आ रही कठिनाई को दूर कराया जाना साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भांति बिना चिकित्सक के पर्चा के 3000 रुपये प्रतिमाह तक का चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने की व्यवस्था आदि भी हमारी प्राथमिकताओं में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *